PURNIA NEWS आनंद यादुका : बिहार सरकार के आदेश के आलोक में सभी ग्राम पंचायतों में सात निश्चय पार्ट टू गली नाली एवं पक्की करण के कार्य को जल्द शुरू करने के लिए वार्ड सदस्य संघ के प्रखंड अध्यक्ष सोनू कुमार की अद्यक्षता में एक शिष्टमंडल ने भवानीपुर बीडीओ को अपना मांगपत्र सौपा है । वार्ड सदस्य संघ के शिष्टमंडल ने अपने मांगपत्र में बताया कि सरकार के उप सचिव के पत्रांक 1712 के द्वारा सभी जिलाधिकारी एवं जिला पंचायती राज पदाधिकारी को आदेश दिया गया है कि सभी ग्राम पंचायतों में जल्द सात निश्चय पार्ट टू के तहत गली नाली एवं पक्कीकरण का काम शुरू कराया जाय । इसके लिए वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंध समिति के माध्यम से कार्य कराने के लिए जल्द राशि मुहैया कराया जाय । परन्तु सरकार के द्वारा आदेश के बावजूद भवानीपुर में सात निश्चय पार्ट टू का काम आरम्भ नही हुआ है ।
वार्ड सदस्य संघ के सदस्यों ने बताया कि आगे विधानसभा के चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लग जाने पर किसी भी पंचायत में विकास का काम रुक जायेगा । वार्ड सदस्य संघ के सभी सदस्यों ने सात निश्चय पार्ट टू के तहत कार्य कराने के लिए जल्द राशि उपलब्ध कराने की मांग किया है । इस मौके पर उप मुखिया मनीष कुमार सिंह, वार्ड सदस्य संघ के शोभाकांत मंडल, अस्मिता सोनम, महेंद्र मंडल, फिरोजा, मुन्ना कुमार, मो० गब्बर, राजेश कुमार झा, उमाकांत महतो सहित कई वार्ड सदस्य मौजूद थे । इस बावत भवानीपुर बीडीओ आलोक कुमार शर्मा ने बताया कि इस संबंध में जिला मुख्यालय से किसी तरह का दिशा निर्देश अभी तक प्रखंड कार्यालय को प्राप्त नहीं हुआ है । उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय से आदेश मिलने पर इस दिशा में कार्य किया जायेगा ।



