PURNIA NEWS : महिला थाना पुलिस की कार्रवाई, बलात्कार/पॉक्सो कांड का फरार अभियुक्त गिरफ्तार

PURNIA NEWS : महिला थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व में दर्ज बलात्कार एवं पॉक्सो मामले में फरार चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मोहम्मद नौशाद (उम्र 22 वर्ष), पिता सईद, निवासी कदवा, वार्ड संख्या–03, थाना कसबा, जिला पूर्णिया के रूप में की गई है।

बताया जाता है कि अभियुक्त लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था। महिला थाना की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर उसे दबोच लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *