पूर्णिया से खगड़िया तक हो फोरलेन का हो निर्माण, विधानसभा क्षेत्र के किसानों को हो रही है परेशानी: शंकर सिंह

पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: पूर्णिया से खगड़िया तक एनएच 31 को फोरलेन में परिणत किया जाए, सिर्फ रूपौली विधानसभा क्षेत्र के ही नहीं, बल्कि सीमांचल के लोगों का पटना सहित पश्चिमी जिलों में पहुंचने का यह मुख्य मार्ग है। उक्त बातें विधायक शंकर सिंह ने केंद्र सरकार से मांग करते हुए कही। उन्होंने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र से एनएच 31 सटा हुआ है। इस सड़क से चाहे वह किसानों की फसलें हों, या फिर आम-आवाम का सफर, पटना या अन्य जगहों के लिए इसी सड़क होकर होती है। 1960 में बनी यह सडक 65 साल बाद भी वहीं-की-वहीं खडी है। एकओर जहां जनसंख्या बढी, उसी प्रकार वाहनों की भी संख्या उसी हिसाब से बढी।

इस परिस्थिति में समझा जा सकता है कि सडकों पर वाहनों की कैसी भीड होगी तथा सडकों की भी कैसी हालत होगी। इस एनएच 31 पर कुरसेला कोसी नदी पर बनाया गया पुल, इतना सकडा है तथा आज इस कदर जर्जर हो गया है कि इस पुल के दोनों ओर प्रतिदिन दर्जनों किलोमीटर जाम का लगना आम बात हो गई है। वाहनों की भीड को वह संभाल नहीं पा रही है। कईबार इस पुल को बंद कर देना पडा है।

जिससे वाहनों की कतार को रूपौली होते हुए विजयघाट पुल से नवगछिया होकर गुजरनी पडी है। सामरिक दृष्टिकोण से भी इस सडक एवं पुल दोनों की चैडीकरण या फिर नयी फोरलेन सडक के साथ-साथ पुल का भी निर्माण जरूरी हो गया है। आसाम जाने का यह मुख्य मार्ग है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि वह तत्काल प्रभाव से इस सडक को फोरलेन में परिवर्तित करते हुए, इसका निर्माण शुरू करवाए।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon