सहरसा, अजय कुमार : खेल भवन में दो दिवसीय द्वितीय सोतो कप बिहार राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता आयोजन का समापन हुआ। यह आयोजन इंटरनेशनल सोतोकान कराटे फेडरेशन सूबो काई बिहार के द्वारा किया गया। संचालक फेडरेशन अध्यक्ष सेंसई अमन कुमार एवं महासचिव सेंसई सुदामा कुमार के क्षेत्र रक्षण में इस प्रतियोगिता को सफल बनाया गया। जिसका आयोजक इंटरनेशनल सोतोकान कराटे एकेडमी सेकंड ब्रांच सहरसा द्वारा की गई। जिसके हेड कोच नजमा परवीन इसकी सफलता के लिए कोच रश्मि सोनी का सहयोग अवल रहा है।
इस आयोजन के मुख्य अतिथि आई एस के एफ इंडिया महासचिव भैरव ज्योति हजारिका विशिष्ट अतिथि साहित्य सह पत्रकार मुक्तेश्वर मुकेश, अस्थाई लोक अदालत सदस्य डॉ अरविन्द झा एवं JKAWF खगड़िया के निर्देशक सेंसई भानू प्रकाश सोनी ने खिलाड़ी का खूब हौसला अफजाई किए। इस आयोजन में बिहार के विभिन्न जिलों में से लगभग 150 बालक बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया।इस आयोजन को सफल बनाने में बिहार के विभिन्न जिले के कोच जिसमे मुख्य रूप से खगड़िया जिला के कोच सेसई सूरज कुमार , सुमन कुमार, अभिमन्यु कुमार, आरती कुमारी सुपौल जिले से सैसई अनिल कुमार एवं कजली परवीन, कैमूर के कोच सेसई प्रगति कुमारी, रोहतास के कोच शिवम पासवान मधेपुरा जिला के कोच सेंसई विकास कुमार, सहरसा सेसई रश्मि कुमारी , सहरसा जिला से हेड कोच नाजमा परवीन,मोनी कुमारी, अंशु कुमारी एवं नेहा भारती ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
इस प्रतियोगिता के ओवरऑल चैंपियन दुर्गापुर कराटे क्लब रहा जिसने 12 गोल्ड 10 सिल्वर 12 ब्रांच मेडल हासिल किया द्वितीय स्थान J K A W F खगड़िया की टीम रही। तृतीय स्थानआयोजक इंटरनेशनल सोतोकान कराटे एकेडमी सेकंड ब्रांच की टीम हसिल किया। जिसमें 10 गोल्ड 2 सिल्वर 4 ब्रोंच मैडल हासिल किया करणवीर सोनी ने कुमीते में गोल्ड एवं काता में ब्राँच, कार्तिक कुमार कूमिते में गोल्ड एवं काता में सिल्वर, कौशिक आर्या कुमिते में गोल्ड एवं काता में सिल्वर,प्रतिमा कुमारी कुमिते मै गोल्ड एवं काता में ब्राँच भावना जैन ने कुमीते में ब्राँच एवं काता में गोल्ड,त्रिशा केडिया,कुमिते में गोल्ड एवं काता में गोल्ड,अंशुमन ओम ने कुमिते में गोल्ड एवं काता में सिल्वर, चैतन्य ने कुमिते गोल्ड , रिवांश आनंद कुमिते गोल्ड काता सिल्वर तानिया कुमिते गोल्ड,चिराग कुमिते गोल्ड मेडल सभी खिलाड़ियों ने जीत हासिल किया। इस मौके पर उपस्थित अतिथियों ने सहरसा में खेले गए 2 दिवसीय इस खेल प्रतियोगिता के आयोजक एवं कोच को धन्यवाद दिया



