PURNIA NEWS : विधायक विजय खेमका ने किया 42 लाख की लागत से तीन सड़कों का शिलान्यास, महाअष्टमी पर क्षेत्रवासियों को दी शुभकामनाएं

PURNIA NEWS : पूर्णिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर निगम के वार्ड संख्या 12 और 4 में सोमवार को विधायक विजय खेमका ने विधायक निधि से बनने वाली तीन सड़कों का शिलान्यास किया। करीब 42 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इन सड़कों में सुभाष नगर स्थित दार्जिलिंग मुख्य सड़क से दिलीप सिंह के घर तक, संजय सिन्हा के घर से पप्पू जायसवाल के घर तक तथा कोसी बिहार कॉलोनी में राजीव झा के घर से होकर बाबा भोला स्थान तक की सड़क शामिल है। शिलान्यास के मौके पर वार्ड पार्षद प्रतिनिधि भोला कुशवाहा, मनोज सिंह, ईलाका सिंह, राजेश चौरसिया, श्रवण मंडल, गोपाल सिन्हा, सोनू सिंह, बिनोद सिन्हा, राजीव राय, सुजित सिन्हा सहित बूथ अध्यक्षों और स्थानीय नागरिकों ने नारियल फोड़कर कार्य का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर विधायक खेमका ने महाअष्टमी पर क्षेत्रवासियों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दीं और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में पिछले दस वर्षों में पूर्णिया का अभूतपूर्व विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि जनता के आशीर्वाद से पूर्णिया को एक विकसित शहर बनाने का संकल्प लिया गया है। विधायक ने यह भी कहा कि आज हर घर और हर पूजा पंडाल में जगत जननी माँ दुर्गा की पूजा हो रही है, वेद मंत्रों के उच्चारण से वातावरण पवित्र और गुंजायमान है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि प्रशासन हर दुर्गा पूजा पंडाल में पूरी तरह मुस्तैद है, ताकि भक्तजनों को किसी प्रकार की कठिनाई न हो। इसके बाद विधायक खेमका ने दुर्गाबाड़ी दुर्गामंदिर में महाअष्टमी स्वरूपा माता का दर्शन-पूजन कर सभी क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *