पूर्णिया: संस्कार भारती पूर्णिया इकाई की नई कार्यकारिणी समिति 2024–27 की औपचारिक घोषणा उत्तर बिहार प्रांत के महामंत्री श्री सुरभीत दत्ता ने की। इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। नई टीम के गठन के साथ ही संगठन ने सांस्कृतिक, साहित्यिक और लोककला के क्षेत्र में नई ऊर्जा और दिशा देने का संकल्प लिया।
घोषित कार्यकारिणी में अध्यक्ष के रूप में पल्लवी मिश्रा को चुना गया है। उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मनोरंजन कुमार, विनय कुमार और उदय शंकर प्रसाद सिंह को सौंपी गई है। संगठन की कार्य प्रणाली को सशक्त बनाने हेतु महामंत्री के रूप में चांदनी शुक्ला नियुक्त हुई हैं। वहीं मंत्री पद पर राज सोनी, सागर दास, अभिमन्यु और सूरज साहनी को शामिल किया गया है। संगठन की आर्थिक व्यवस्था की जिम्मेदारी कोषाध्यक्ष मृत्युञ्जय कुमार को दी गई है।
संगठन के विभिन्न विभागों में भी संयोजकों की नियुक्ति की गई है — लोककला विभाग का दायित्व श्रीमती श्रुति, मंचीय कला विभाग का श्री विजय कुमार दास, साहित्य विभाग का डॉ. उषा शरण, कला धरोहर विभाग का श्री अमरनाथ झा तथा दृश्य कला विभाग का दायित्व श्री राजीव राज को सौंपा गया है। संगठन की प्रचार व्यवस्था की बागडोर श्री नयन कुमार को दी गई है।
इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में श्री किशन कुमार, श्री अमित त्रिवेदी और सुश्री भूमि को शामिल किया गया है। बैठक में सभी सदस्यों ने एकस्वर से कहा कि वे अपने कार्यकाल में समाज के सांस्कृतिक उत्थान, लोक परंपराओं के संरक्षण और कला-साहित्य के प्रसार के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।

बैठक में उत्तर बिहार मंचीय कला विभाग के संयोजक श्री अमित कुमार भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने नवगठित टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संस्कार भारती पूर्णिया इकाई आने वाले दिनों में उत्तर बिहार में संस्कृति, कला और साहित्य के क्षेत्र में नई पहचान बनाएगी। कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने ‘भारतीय संस्कृति सर्वोपरि’ के संकल्प के साथ एकजुट होकर कार्य करने का प्रण लिया।



