पूर्णिया: Bihar Election 2025 बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के मद्देनज़र जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी अंशुल कुमार के दिशा-निर्देश में व्यय-लेखा एवं अनुश्रवण कोषांग से संबंधित शिकायत केंद्र की स्थापना समाहरणालय स्थित एकीकृत कमान एवं नियंत्रण केंद्र, पूर्णिया में की गई है। यह शिकायत केंद्र 24×7 कार्यरत रहेगा ताकि चुनाव से जुड़ी हर शिकायत का त्वरित समाधान किया जा सके।जिला प्रशासन ने जानकारी दी है कि कोई भी नागरिक, राजनीतिक दल या प्रत्याशी चुनाव प्रचार से जुड़े व्यय, अनियमितता या आदर्श आचार संहिता उल्लंघन से संबंधित सूचना इस केंद्र पर दर्ज करा सकता है।इसके लिए प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं —📞 06454-241555, 06454-243000, और 06454-242310।जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि इस केंद्र का उद्देश्य पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना है, ताकि प्रत्येक शिकायत पर त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया की स्वच्छता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए हर नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। Post navigationपूर्णिया में विधानसभा वार EVM-VVPAT मशीनों के विखंडीकरण कार्यों का निरीक्षण, पारदर्शिता और सुरक्षा पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी का जोर Bihar Election 2025: पूर्णिया में भाजपा प्रत्याशी विजय खेमका का भव्य स्वागत, बोले – “पूर्णिया में फिर खिलेगा कमल”