बिहार विधानसभा चुनाव 2025: पूर्णिया में 24×7 व्यय-लेखा एवं शिकायत केंद्र हुआ सक्रिय, नागरिक कर सकेंगे सीधे शिकायत

पूर्णिया: Bihar Election 2025 बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के मद्देनज़र जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी अंशुल कुमार के दिशा-निर्देश में व्यय-लेखा एवं अनुश्रवण कोषांग से संबंधित शिकायत केंद्र की स्थापना समाहरणालय स्थित एकीकृत कमान एवं नियंत्रण केंद्र, पूर्णिया में की गई है। यह शिकायत केंद्र 24×7 कार्यरत रहेगा ताकि चुनाव से जुड़ी हर शिकायत का त्वरित समाधान किया जा सके।

जिला प्रशासन ने जानकारी दी है कि कोई भी नागरिक, राजनीतिक दल या प्रत्याशी चुनाव प्रचार से जुड़े व्यय, अनियमितता या आदर्श आचार संहिता उल्लंघन से संबंधित सूचना इस केंद्र पर दर्ज करा सकता है।

इसके लिए प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं —
📞 06454-241555, 06454-243000, और 06454-242310

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि इस केंद्र का उद्देश्य पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना है, ताकि प्रत्येक शिकायत पर त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया की स्वच्छता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए हर नागरिक की भागीदारी आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *