बायसी में मतदाता जागरूकता रैली, मतदान के लिए आमंत्रित किया गया

पूर्णिया: बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर गुरुवार को बायसी विधानसभा क्षेत्र के डगरूआ प्रखंड में आशा कार्यकर्ताओं, सेविकाओं, फैसिलिटेटर और एएनएम की सहभागिता में मतदाता जागरूकता रैली आयोजित की गई।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देशों के तहत आयोजित इस रैली में लोगों को आगामी 11 नवंबर 2025 को अपने मतदान केंद्र पर जाकर पहले मतदान और फिर जनपान करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्लोगन के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के महत्व और लोकतांत्रिक कर्तव्य निभाने का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *