PURNIA NEWS : पूर्णिया विधानसभा क्षेत्र के ईस्ट ब्लॉक स्थित रामपुर पंचायत निवासी दिलीप साह के पुत्र की सड़क दुर्घटना में असमय मौत पर सदर विधायक विजय खेमका ने गहरा दुख व्यक्त किया। विधायक खेमका मृतक के घर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि इस कठिन समय में पूरा एनडीए परिवार उनके साथ खड़ा है।
इसके बाद वे रामपुर नया टोला निवासी समाजसेवी अयोध्या प्रसाद दास से मिले और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान विधायक ने नया टोला और मझेली क्षेत्र में जनता से मुलाकात कर कमल फूल को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। मौके पर समाजसेवी अनिल साह, धनंजय भगत, डब्बू भगत, मुखिया निरंजन उड़ाव, अंगद मंडल समेत कई स्थानीय नागरिक और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



