PURNIA NEWS, अभय कुमार सिंह : कहते हैं नेता अगर वोट की राजनीति छोड दें, तो यह देश स्वर्ग बन जाएगा । कई ऐसे उदाहरण सामने आते रहते हैं, जिससे यह साबित होता है कि समाज में हर कोई शांति एवं भाईचारा में विश्वास करते हैं । इसी का उदाहरण हर समय देखा जा सकता है । वर्त्तमान में हमारा आस्था एवं पवित्रता का महापर्व छठ का बाजार लगा हुआ है, यह बाजार अधिकांश मुस्लिम भाई-बहनें मिलकर सजाते हैं । तब ऐसा लगता है कि इस दुनिया में ना तो कोई धर्म है और ना ही कोई जाति । अगर है तो बस मानवता एवं इनसानियत । जो छठ पर्व आस्था के साथ-साथ पवित्रता का महापर्व माना जाता है, वह पर्व तथाकथित नेताओं के अनुसार मुस्लिम एवं हिंदुओं कोे बांटकर अपना वोट बैंक हासिल करना चाहते हैं । आज इस रूपौली में अगर ये मुस्लिम भाई ना हों तो यह पर्व अधूरा रह जाये । बाजार या यूं कहें कि रूपौली मेला में घुसते ही ऐसा महसूस होने लगता है कि आखिर धर्म है कहां ।

यहां की लगभग दुकानों को मुस्लिम ही पूरी पवित्रता के साथ छठ बाजार सजाते हैं । हर हिंदू भाई- बहनों की भीड इनकी दुकानों के आगे इनसे छठ की सामग्री खरीदते हैं तथा मुस्लिम भाई – बहनें भी उतनी ही पवित्रता से उन्हें सामान सौंपते हैं । ये सारी दुकानें यहां के आझोकोपा, दरगाहा, रामपुर परिहट, बसगढा, चपहरी, बेला प्रसादी आदि गांवों के मुस्लिम भाई लगाते हैं । बाजार में उनके व्यवहार के छठीव्रती महिलाएं कायल हो जाती हैं तथा कहती हैं कि प्रेम और पवित्रता से बढकर कुछ नहीं है । बाजार आयीं छठब्रती महिला मंजुला देवी, सविता देवी, वीणा देवी, पारकली देवी, सविता देवी, डॉली देवी आदि कहती हैं कि जिस पवित्रता के साथ मुस्लिम भाई – बहनें उन्हें सामान सौंपते हैं, उससे तो ऐसा लगता है कि यहां सिर्फ मानवता है, ना कि जाति-धर्म । कितना खयाल रखते हैंे तथा अपने ईद की तरह वे छठ मां का उतना ही खयाल रखते हैं । दूसरी ओर इस छठ बाजार को सजानेवाले मो इसलाम, मो मोबीन, बीबी सकीना, बीबी रजिया आदि कहते हैं, उन्हें तो लगता ही नहीं है कि वे अलग-अलग हैं । अगर अलग-अलग होते तो वे क्यों इनके हर दुख-सुख में साथ होते । जिस प्रकार हमारा ईद है, उसी प्रकार छठ है । लोगों को इनसे सबक लेनी चाहिए कि किसी के बहकावे में आकर कभी मानवता को ना भूलें ।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *