पूर्णिया में मतदान कर्मियों का द्वितीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

Bihar Election 2025 : बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की तैयारियों के तहत गुरुवार को विजेंद्र पब्लिक स्कूल, पूर्णिया में मतदान दल के अधिकारियों के लिए द्वितीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी अंशुल कुमार ने मतदान प्रक्रिया से संबंधित सभी आवश्यक चरणों की विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने अधिकारियों को मतदान दिवस पर निष्पक्षता, पारदर्शिता और सतर्कता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का निर्देश देते हुए चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने पर बल दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *