PURNIA NEWS, वि. सं.: शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार पूर्णिया के सचिव सुनील कुमार ने केंद्रीय कारा का निरीक्षण किया। यह निरीक्षण प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार कन्हैया जी चौधरी के निर्देशानुसार किया गया। निरीक्षण क्रम में सचिन महोदय ने बातचीत के दौरान बंदियो के खान-पान, साफ-सफाई एवं स्वास्थ्य की जानकारी ली। साथ ही कारा प्रशासन को स्वास्थ्य एवं साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिए जाने का निर्देश दिया।

कारा में प्रतिनियुक्ति कारा विजिटिंग अधिवक्ता को भी निर्देश दिया की वैसे बंदी जो अपने मुकदमें को संचालित करने हेतु अधिवक्ता नियुक्त नहीं कर पाते हैं, उन बंदियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार पूर्णिया द्वारा अधिवक्ता उपलब्ध कराए जाने की जानकारी देते रहें। बातचीत कर बंदियों की समस्याओं को सुना गया। कारा में साइकेट्रिक चिकित्सक उपलब्ध कराने हेतु कर प्रशासन को अविलंब आवश्यक कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान कारा अस्पताल में इलाजरत बंदियो से बातचीत कर उनके समुचित इलाज प्रबंधन हेतु कर प्रशासन को निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान पाकशाला के विशेष साफ-सफाई का निर्देश भी कारा प्रशासन को दिया गया।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *