पूर्णिया: बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत जिले में मतदाता जागरूकता को लेकर स्वीप कार्यक्रम लगातार जारी है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम अंशुल कुमार के निर्देश पर सोमवार को डीपीएम जीविका ओमप्रकाश मंडल की अगुवाई में बनमनखी प्रखंड के बिशुनपुर पंचायत के धोकरधारा गांव में मतदाता शपथ एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। गोपी, गायत्री, कृष्णा, बादल और वर्षा ग्राम संगठनों की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और 11 नवंबर को अपने मतदान केंद्र पर शत-प्रतिशत मतदान करने की शपथ ली। कार्यक्रम में मतदान के महत्व, नागरिक जिम्मेदारी और लोकतंत्र की मजबूती में हर मतदाता की भूमिका पर चर्चा की गई।
Related Posts
PURNIA NEWS : गुरुग्राम में आयोजित सम्मेलन में भवानीपुर नगर पंचायत के मुख्य पार्षद सावन कुमार होंगे शामिल
PURNIA NEWS : आगामी तीन एवं चार जुलाई को हरियाणा के गुरुग्राम में आयोजित होनेवाले…
भवानीपुर प्रखंड के हरदीकोल में भीषण अगलगी – 12 परिवारों के 15 घर और 48 मवेशी जलकर खाक
पूर्णिया, आनंद यादुका : भवानीपुर प्रखंड के बड़हरी पंचायत के हरदीकोल गांव में गुरुवार की…
PURNIA NEWS : भारतीय कम्यूनिष्ट पार्टी का 24 वां दो दिवसीय जिला सम्मेलन संपन्न, तीसरी बार जिला सचिव चुने गए कामरेड विकासचंद्र मंडल
PURNIA NEWS,अभय कुमार सिंह : भारतीय कम्यूनिष्ट पार्टी का 24 वां दो दिवसीय जिला सम्मेलन…



