पूर्णिया: बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत जिले में मतदाता जागरूकता को लेकर स्वीप कार्यक्रम लगातार जारी है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम अंशुल कुमार के निर्देश पर सोमवार को डीपीएम जीविका ओमप्रकाश मंडल की अगुवाई में बनमनखी प्रखंड के बिशुनपुर पंचायत के धोकरधारा गांव में मतदाता शपथ एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। गोपी, गायत्री, कृष्णा, बादल और वर्षा ग्राम संगठनों की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और 11 नवंबर को अपने मतदान केंद्र पर शत-प्रतिशत मतदान करने की शपथ ली। कार्यक्रम में मतदान के महत्व, नागरिक जिम्मेदारी और लोकतंत्र की मजबूती में हर मतदाता की भूमिका पर चर्चा की गई। Post navigationपूर्णिया विश्वविद्यालय में पीजी नामांकन प्रक्रिया 4 से 9 नवंबर तक Purnia News: धरहरा पंचायत में रंगोली व शपथ के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान