Bihar Election 2025,प्रिंस(अन्ना राय) : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गुरुवार को बिहार के अररिया में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने विशेष रूप से “वोट चोरी” और युवाओं के लिए रोज़गार के मुद्दे पर ध्यान केंद्रित किया।
‘वोट चोरी’ का लगाया गंभीर आरोप
राहुल गांधी ने अपनी हालिया प्रेस कॉन्फ्रेंस का ज़िक्र करते हुए कहा, “कल मैंने हरियाणा में ‘वोट चोरी’ को लेकर दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। हमने सबूतों के साथ दिखाया कि कैसे नरेंद्र मोदी, अमित शाह और चुनाव आयोग ने मिलकर भारत के संविधान को निशाना बनाया। हमने साफ तौर पर दिखाया कि बीजेपी ने हरियाणा चुनाव ‘वोट चोरी’ के जरिए जीता है।”
‘रील’ को बताया 21वीं सदी का नशा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा युवाओं को सस्ता डेटा दिए जाने के बयान पर राहुल गांधी ने पलटवार किया। उन्होंने कहा: “नरेंद्र मोदी ने बिहार आकर युवाओं से कहा- हमने आपको सस्ता डेटा दिया है, ताकि युवा रील बनाकर पैसा कमा सकें। जबकि सच यह है कि रील 21वीं सदी का नशा है। जब आप रील देखते हो तो पैसा अडानी-अंबानी और जियो की जेब में जाता है। राहुल गांधी ने आगे कहा कि जो काम पहले शराब और ड्रग्स से होता था, वो आज रील से हो रहा है। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि बिहार के युवाओं को रोज़गार चाहिए, रील नहीं।
बिहार के लिए किए बड़े वादे
सभा में राहुल गांधी ने बिहार की जनता से कई बड़े वादे किए:
* शिक्षा: देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनते ही, ‘नालंदा यूनिवर्सिटी’ जैसी एक यूनिवर्सिटी बिहार में खोली जाएगी।
* पर्यटन और रोज़गार: ‘टूरिस्ट सर्किट’ को बिहार की जनता से जोड़ा जाएगा, ताकि युवाओं को पर्यटन का फायदा मिल सके।
* कृषि और उद्योग: बिहार में फूड प्रोसेसिंग, पैकेजिंग और कोल्ड चेन दिलवाने का काम किया जाएगा।
उन्होंने बीजेपी पर नफ़रत फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी सिर्फ़ धर्म और जाति के नाम पर लोगों को लड़ाने और अडानी-अंबानी को फ़ायदा पहुँचाने का लक्ष्य रखते हैं।
रील 21वीं सदी का नशा है, युवा को रोज़गार चाहिए’: राहुल गांधी ने अररिया में पीएम मोदी और ‘वोट चोरी’ को लेकर साधा निशाना

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -
आपके लिए ख़ास ख़बर
नयी खबरें
- Advertisement -


