पूर्णिया: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर 62-पूर्णिया विधानसभा क्षेत्र में एनडीए (भाजपा) प्रत्याशी एवं वर्तमान विधायक विजय कुमार खेमका ने आज ग्रामीण और शहरी इलाकों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने गुलाबबाग सरदार टोला, शनि मंदिर, विरपुर, सिमलगाछी, मझेली चौक, रामपुर, घोरघट, बेलवा, डलिया घाट, भोगा, भटगामा और महेन्द्रपुर समेत कई स्थानों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया और युवाओं से लोकतंत्र के इस महापर्व में अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की।
खेमका ने मतदाताओं से कहा, “पहले मतदान करें, फिर जलपान करें।” जनसंपर्क अभियान के बाद उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह के रोड शो में हिस्सा लिया, जिसमें भारी जनसमूह उमड़ा। उन्होंने कहा कि अमित शाह के आगमन से पूरा पूर्णिया भाजपा के रंग में रंग गया है। विधायक ने बताया कि आगामी 8 नवंबर को भोजपुरी स्टार पवन सिंह की विशाल जनसभा रंगभूमि मैदान में आयोजित की जाएगी और पूर्णिया की जनता से उसमें शामिल होने की अपील की।
उन्होंने विश्वास जताया कि एनडीए कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और मतदाताओं के समर्थन से पूर्णिया में भाजपा भारी मतों से विजयी होगी और बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनेगी। खेमका ने कहा, “पूर्णिया का सर्वांगीण विकास मेरा संकल्प है, और जनता के सहयोग से इस मिशन को हम आगे बढ़ाएंगे।”
जनसंपर्क कार्यक्रम में भाजपा नेता पवन भगत, प्रवासी महिला नेत्री मालती गिलवा, अनुपमा झा, मंडल अध्यक्ष मनोज गोस्वामी, पंचायत समिति सदस्य अर्जुन कुमार मंडल, डॉ. मनोज साह, ज्योतिष ठाकुर, डब्बू भगत, जयकिशन साह, मंगल पोद्दार, पिंकू विश्वास, कन्हैया पोद्दार और मंगल महलदार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।



