बिहार विधानसभा आम निर्वाचन मतदान के उपरांत ईवीएम एवं वीवीपैट स्ट्रॉग रूम में सुरक्षित

Bihar Election 2025,अजय कुमार : बिहार विधानसभा आम निर्वाचन, 2025 के क्रम में प्रथम चरण में सहरसा जिला के सभी विधानसभा क्षेत्रों यथा. 74 सोनवर्षा (अ०जा०), 75 सहरसा, 76 सिमरी बख्तियारपुर, 77 महिषी (विधानसभा क्षेत्र संख्या एवं नाम) में दिनांक 06.11.2025 को मतदान संपन्न हुआ। जिला के कुल 1566 मतदान केन्द्रों पर मतदान कराया गया।मतदान समाप्त होने के बाद मतदान में प्रयुक्त ईवीएम एवं वीवीपैट चुनाव लड़नेवाले अभ्यर्थियों निर्वाचन अभिकर्ताओं तथा केन्द्रीय प्रेक्षकों की उपस्थिति में वीडियोग्राफी कराते हुए. 74 सोनवर्षा (अ०जा०)-रमेश झा महिला कॉलेज, सहरसा, 75 सहरसा जिला स्कूल सहरसा, 76 सिमरी बख्तियारपुर – राजकीय कन्या उच्च विद्यालय, सहरसा, 77 महिषी रमेश झा महिला कॉलेज सहरसा (स्ट्राँग रूम परिसर का नाम) स्थित विभिन्न विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए निर्मित Polled EVM Strong Room में डबल लॉक सिस्टम के तहत सील बंद कर रखा गया है।वही स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए व्यापक प्रबंध किये गये है।

आयोग के सुरक्षा में भंडारण प्रोटोकॉल के अनुसार स्ट्रॉग रूम की सुरक्षा के लिए 02 स्तरीय शस्त्र सुरक्षा बल तैनात किया गया है, जिसमें अंदरूनी भाग की सुरक्षा का जिम्मा केन्द्रीय अर्द्ध सैनिक बलों को दिया गया है। न्यूनतम 01 प्लाटून अर्द्ध सैनिक बल तैनात किया गया है। इसके अतिरिक्त परिसर के बाहरी सुरक्षा व्यवस्था हेतु जिला पुलिस तैनात है। इस प्रकार कुल 03 स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गयी है। इसक अतिरिक्त 24 X 7 CCTV आदि प्रावधान सुनिश्चित किये गये है। मॉकपोल के दौरान खराब पाये गये एवं सुरक्षित बची हुई अन्य ई०वी०एम० एवं वी०वी०पैट को आयोग के निदेशनुसार अयन्त्र चिन्हित स्ट्रॉग रूम में निर्धारित सुरक्षा व्यवस्था के अंतर्गत रखा गया है।निर्वाचन लड़ने वाले सभी अभ्यर्थियों को लिखित रूप से सूचित किया गया है कि वे अपने प्रतिनिधियों को Polled EVM Strong Room की सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी नियुक्त कर सकते है, उन्हें सुरक्षा के आंतरिक परिधि क्षेत्र से बाहर रहने की अनुमति दी गयी है। स्ट्रॉग रूम का CCTV Display भी अभ्यर्थियों / प्रतिनिधियों के लिए उपलब्ध कराया गया है।मतगणना दिवस दिनांक 14 नवंबर को Polled EVM Strong Room को अभ्यर्थियों/निर्वाचन अभिकर्त्ताओं एवं केन्द्रीय प्रेक्षकों की उपस्थिति में वीडियो ग्राफी कराते हुए खोला जाएगा एवं मतगणना का कार्य किया जाएगा।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon