SAHARSA NEWS,अजय कुमार : पूर्व मध्य रेलवे अंतर्गत सहरसा-मानसी रेलखंड के सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन से उत्तर निर्माणाधीन ओवर ब्रिज के समीप शनिवार की सुबह एक अज्ञात 18 वर्षीय युवक का शव बरामद किया गया। शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। इस बात की जानकारी जैसे ही आसपास के लोगों को मिली कि लोगों की भीड़ घटनास्थल पर इकट्ठा हो गई और मृत युवक के शव को पहचानने की कोशिश की जाने लगी। लेकिन पहचान नहीं हो सकी। जिसके बाद घटना की सूचना बख्तियारपुर पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर, थानाध्यक्ष अमरनाथ कुमार दल बल के साथ पहुंचे और मामले की तहकीकात में शुरू कर दी है।फिलहाल बख्तियारपुर पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर पुलिस मृतक युवक के शव को पहचान करवाने में जुटी हुई है। जहां एक तरह सहरसा-मानसी रेलखंड के सिमरीबख्तियारपुर स्टेशन के दक्षिण निर्माणाधीन ओवर ब्रिज के समीप एक अज्ञात युवक का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वही दूसरी तरफ लोग तरह तरह के चर्चाएं कर रहे है। कोई इसे हत्या कर साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से रेल रेल ट्रैक के किनारे फेक दिए जाने की बात कह रहे है। तो कोई ट्रेन से गिर कर युवक की मौत हो जाने की आशंका जता रहे है। घटना स्थल के आसपास से एक लोहे का पाइप भी मिला है और झाड़ी में खून का छिट्टा भी देखा गया है। इस पूरे मामले में एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि प्रथम दृष्टया ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो जाना प्रतीत हो रहा है। उन्होंने बताया कि फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। एफएसएल की टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया था। Post navigationकोसी के दियारा क्षेत्र में युवक का शव बरामद ,जांच में जुटी पुलिस बिहार विधानसभा आम निर्वाचन मतदान के उपरांत ईवीएम एवं वीवीपैट स्ट्रॉग रूम में सुरक्षित