Bihar Election 2025: फारबिसगंज बूथ संख्या 198 पर झड़प की खबर भ्रामक, जिला प्रशासन ने किया खंडन

अररिया, प्रिंस कुमार: Bihar Election 2025 जिला प्रशासन, अररिया ने आज एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 के दौरान फारबिसगंज कॉलेज, अररिया स्थित बूथ संख्या 198 पर दो पक्षों के बीच झड़प की एक न्यूज़ चैनल द्वारा प्रसारित खबर का खंडन किया है। प्रशासन ने इस खबर को निराधार और भ्रामक बताया है।

प्रशासन का स्पष्टीकरण:
प्रशासन ने स्थिति की वास्तविकता स्पष्ट करते हुए बताया कि उक्त मतदान केंद्र के समीप:

एक पक्ष की गाड़ी पर पार्टी का झंडा लगा था। दूसरे पक्ष की गाड़ी पर पार्टी का स्टिकर लगा पाया गया। इस पर जिला प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों की गाड़ियों को जब्त कर लिया गया है, और उनके विरुद्ध विधि सम्मत अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

शांतिपूर्ण मतदान
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जब्त करने की घटना के अलावा झड़प की कोई घटना नहीं हुई है। जिला प्रशासन, अररिया के अनुसार, मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण और निष्पक्ष वातावरण में जारी है। प्रशासन ने मतदाताओं से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और निर्भीक होकर मतदान करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *