Bihar Election 2025: अमौर विधानसभा में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ मतदान, महिलाओं में दिखा उत्साह

पूर्णिया, विमल किशोर: Bihar Election 2025 बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण में अमौर विधानसभा क्षेत्र में मतदान शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में संपन्न हो गया। इस क्षेत्र में अमौर और वैसा दो प्रखंड शामिल हैं, जहां कुल 3,12,860 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 1,68,914 पुरुष, 1,43,936 महिला और 10 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। मतदान के लिए कुल 378 बूथों की व्यवस्था की गई थी, जिन पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें नजर आईं।

मतदान के दौरान महिलाओं की भागीदारी पुरुषों से अधिक रही। कई स्थानों पर महिलाओं और बुजुर्गों ने मतदान के प्रति विशेष उत्साह दिखाया। वहीं कुछ दिव्यांग मतदाता थर्माकोल के सहारे चलकर मतदान केंद्र तक पहुंचे और अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने कहा कि वे विकास और शिक्षा के मुद्दे पर वोट दे रहे हैं।अमौर विधानसभा में दो मॉडल मतदान केंद्र बनाए गए थे, जिन्हें आकर्षक ढंग से सजाया गया था। मतदान के दौरान पहली बार वोट डालने वाले मतदाताओं का गुलाब फूल और चॉकलेट देकर स्वागत किया गया। वहीं सेल्फी पॉइंट पर मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक तस्वीरें खिंचवाईं और सोशल मीडिया पर साझा कीं।

अमौर प्रखंड के सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ राजा राम पंडित ने बताया कि प्रखंड में कुल 1,87,445 मतदाता हैं, जिनमें 1,01,598 पुरुष, 85,843 महिला और 4 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। कुल 226 मतदान केंद्रों में से 96 सामान्य, 62 संवेदनशील और 68 अति संवेदनशील केंद्र बनाए गए थे। वहीं आदर्श मध्य विद्यालय, अमौर को आदर्श मतदान केंद्र घोषित किया गया था। अमौर विधानसभा क्षेत्र में इस बार कुल 9 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद हो चुकी है। अब 14 नवंबर को मतगणना के बाद यह साफ होगा कि किसके सिर सजेगा जीत का ताज।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon