PURNEA NEWS। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय और सांसद संजय झा ने आज पूर्णिया दौरे पर टाउन हॉल में प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। विधायक विजय खेमका ने दोनों नेताओं का स्वागत किया।बैठक में 24 फरवरी को प्रधानमंत्री मोदी की भागलपुर किसान सम्मान जनसभा की तैयारियों पर चर्चा हुई। विधायक खेमका ने बताया कि पूर्णिया जिले से 50 हजार एनडीए कार्यकर्ता और किसान रैली में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि अकेले पूर्णिया विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण और शहरी इलाकों से 10 हजार कार्यकर्ता पहुंचेंगे।पार्टी पदाधिकारी रैली में जाने वाले सभी कार्यकर्ताओं का पूरा विवरण एकत्र कर रहे हैं, ताकि आवागमन में कोई दिक्कत न हो। श्री खेमका ने विश्वास जताया कि भागलपुर हवाई अड्डा मैदान में होने वाली यह किसान सम्मान जनसभा सीमांत और अंग क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक होगी। Post navigation PURNEA NEWS/राजद प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के घर मे चोरी PURNEA NEWS।विश्व हिंदू रक्षा संगठन का सीमांचल प्रभारी बने विवेक लाठ