PURNEA NEWS स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय और सांसद संजय झा ने आज पूर्णिया दौरे पर टाउन हॉल में प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। विधायक विजय खेमका ने दोनों नेताओं का स्वागत किया।

बैठक में 24 फरवरी को प्रधानमंत्री मोदी की भागलपुर किसान सम्मान जनसभा की तैयारियों पर चर्चा हुई। विधायक खेमका ने बताया कि पूर्णिया जिले से 50 हजार एनडीए कार्यकर्ता और किसान रैली में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि अकेले पूर्णिया विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण और शहरी इलाकों से 10 हजार कार्यकर्ता पहुंचेंगे।

पार्टी पदाधिकारी रैली में जाने वाले सभी कार्यकर्ताओं का पूरा विवरण एकत्र कर रहे हैं, ताकि आवागमन में कोई दिक्कत न हो। श्री खेमका ने विश्वास जताया कि भागलपुर हवाई अड्डा मैदान में होने वाली यह किसान सम्मान जनसभा सीमांत और अंग क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक होगी।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *