प्रमंडलीय पुस्तकालय में रविवार को मैथिली शब्द लोक द्वारा होगा तीन पुस्तक का लोकार्पण

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : साहित्यिक सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था मैथिली शब्द लोक के तत्वावधान में आगामी रविवार को सुपर मार्केट स्थित प्रमंडलीय पुस्तकालय में तीन पुस्तकों का लोकार्पण सह विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।संस्था के संस्थापक मुख्तार आलम ने बताया कि हिंदी अंग्रेजी संस्कृत एवं मैथिली के प्रकांड विद्वान एवं भाषा वैज्ञानिक डॉ राम चैतन्य धीरज द्वारा लिखित तीन पुस्तकों का लोकार्पण किया जाएगा। इसके साथ ही साहित्यिक विचार विमर्श एवं गोष्ठी का आयोजन भी किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि डॉक्टर धीरज द्वारा संस्कृत में लिखित अलकनंदा शक्ति स्त्रोतम, हिंदी में लिखित विज्ञान का दर्शन व दर्शन का विज्ञान, साथ ही अंग्रेजी में एसेंस आफ मांइड पुस्तक का लोकार्पण किया जाएगा। ज्ञात हो कि इससे पूर्व भी डॉक्टर धीरज द्वारा अंग्रेजी हिन्दी सहित अनेक पुस्तकों की रचना की गई है। इससे पूर्व कई पुस्तकों का लोकार्पण अब तक किया गया है।जिसके कारण उन्हें कई प्रतिष्ठित मंच द्वारा पुरस्कृत भी किया गया है। इस मौके पर साहित्यकार शैलेंद्र शैली, कृष्ण कुमार कांति, शैलेंद्र स्नेही, विभा देवी, रणविजय राज, मुक्तेश्वर सिंह, आनंद झा,दिलीप कुमार, कॉमरेड ललन झा ने कार्यक्रम की सफलता की अग्रिम कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *