Araria News: अररिया में दिल दहला देने वाली घटना: भीख मांगने वाली महिला का अर्धनग्न शव मिला, पहचान नहीं, पोस्टमार्टम के लिए भेजा

अररिया: Araria News शहर के राम मनोहर लोहिया पथ, वार्ड संख्या 08, पुराना बस स्टैंड रोड स्थित सीमांचल मोटर्स (मारुति शोरूम) के पीछे शनिवार अहले सुबह एक कच्ची सड़क पर अर्द्धनग्न अवस्था में एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। राहगीरों ने संदेहास्पद स्थिति में शव को देखा और तुरंत कपड़ा डालकर इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी।

सूचना मिलने के काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शिनाख्त की कोशिश की, लेकिन मृतका की पहचान नहीं हो सकी। बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अररिया भेज दिया। वार्ड पार्षद रॉकी कुमार ठाकुर उर्फ़ नंदन ठाकुर सहित उपस्थित स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतका उम्र लगभग 45 वर्ष की होगी और बीते कई दिनों से क्षेत्र में भीख मांगते हुए देखी जाती थी। घटना स्थल पर एसआई विजय कुमार, काजल कुमारी सहित पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *