पूर्णिया: पूर्णिया के मरंगा थाना पुलिस ने आज दिनांक 12.12.2025 को वाहन जांच के दौरान चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में मो0 साहिल सबा, उम्र 24 वर्ष, पिता स्व0 आदिल सबा, निवासी बंगालीपाड़ा, और मो0 गुलफाम, उम्र 23 वर्ष, पिता मो0 नौसाद आलम, निवासी अरबिया कॉलेज माधोपाड़ा शामिल हैं। दोनों को थाना में लाकर पूछताछ की जा रही है और अग्रिम कानूनी कार्रवाई जारी है।


