अवैध अतिक्रमण से अस्पताल रोड बना जाम का केंद्र, मरीजों और राहगीरों की मुश्किलें बढ़ीं

पूर्णिया, आनंद यादुका : भवानीपुर क्षेत्र के सबसे व्यस्त मार्गों में शुमार अस्पताल रोड पर अवैध अतिक्रमण की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। सड़क के दोनों किनारों पर अतिक्रमणकारियों द्वारा स्थायी कब्जा जमा लिया गया है, वहीं कई स्थानों पर पक्का निर्माण तक कर दिया गया है। इसके अलावा दुकानों का सड़क तक फैला सामान, अस्थायी ठेले और अवैध कब्जों के कारण सड़क की चौड़ाई सिमटती जा रही है, जिससे दिनभर भीषण जाम की स्थिति बनी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग से अस्पताल आने-जाने वाले मरीजों और एम्बुलेंस को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। कई बार जाम में फंसने से आपात स्थिति उत्पन्न हो जाती है, जो मरीजों के लिए जानलेवा साबित हो सकती है। वाहन चालकों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ता है, जबकि पैदल चलने वाले राहगीरों के लिए भी यह सड़क बेहद असुरक्षित हो चुकी है। व्यापारियों द्वारा किए जा रहे अतिक्रमण के कारण सड़क पार करना मुश्किल हो गया है। स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं के लिए यह मार्ग खतरे का सबब बन गया है। स्थानीय नागरिकों ने नगर पंचायत और प्रशासन से कई बार अवैध अतिक्रमण हटाने की मांग की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि शीघ्र ही प्रशासन ने सख्त कदम नहीं उठाए, तो हालात और भी बदतर हो सकते हैं। लोगों ने बिना किसी भेदभाव के सभी अवैध अतिक्रमण हटाने, सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराने और नियमित निगरानी की व्यवस्था लागू करने की मांग की है, ताकि अस्पताल रोड पर यातायात सुचारू रूप से चल सके और आम जनता को राहत मिल सके।

बोले अधिकारी :-

भवानीपुर में प्रसाशन के द्वारा पहले फेज में एसएच 65 को अतिक्रमणमुक्त कराया गया है । बाजार के अवैध अतिक्रमणकारियों को अतिक्रमण हटाने के लिए आदेश दिये जा चुके हैं । बहुत जल्द हॉस्पिटल रोड को अतिक्रमण मुक्त कराया जायेगा और कब्जाधारियों से जुर्माना वसूला जायेगा ।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon