अकबरपुर पुलिस ने गश्ती के दौरान अवैध शराब के साथ चार आरोपी गिरफ्तार, कार-मोबाइल व नकदी बरामद

पूर्णिया, आनंद यादुका : अकबरपुर थाना पुलिस ने शनिवार को गश्ती के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के सुरैति गांव के पास से अवैध शराब के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से एक कार, चार मोबाइल फोन और 18,785 रुपया नकद भी बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान टीकापट्टी थाना क्षेत्र के गोरियर निवासी प्रकाश राय के पुत्र चंदन कुमार राय, भिखना निवासी विजेंद्र महतो के पुत्र शुभम कुमार महतो, डोभा निवासी नंदकिशोर मंडल के पुत्र सोनू कुमार तथा भागलपुर जिले के नवगछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कदवा निवासी सुभाष राय के पुत्र रंजीत कुमार राय के रूप में हुई है।

अकबरपुर थाना के अवर निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि गश्ती के दौरान सुरैति के पास तेज रफ्तार से आ रही कार संख्या एचपी 34 ई 0476 को रोकने का इशारा किया गया। लेकिन कार चालक वाहन को तेज गति से लेकर भागने लगा। पुलिस बल ने तत्परता दिखाते हुए काफी दूर तक पीछा कर कार को पकड़ लिया। कार की तलाशी के दौरान उसमें रखी अवैध शराब बरामद की गई, जिसके बाद चारों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। प्रभारी थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon