17 एवं 18 जनवरी को गोडियर गांव में बहेगी भक्ति की बयार

पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: प्रखंड के गोडियर मिलिकटोला गांव में 17 एवं 18 जनवरी 2026 को भक्ति की बयार बहेगी तथा महर्षि मेंहीं परमहंसजी महाराज के परम शिष्य आचार्य महर्षि योगानंद जी महाराज अपने शिष्यों में भक्ति का भाव पैदा करेंगे।

उक्त बातें पूर्व मुखिया रामजी महतो, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि अशोक महतो, पूर्व सरपंच हीरालाल महतो आदि सतसंगी परिवार के लोगों ने बताया कि गांव के मिलिकटोला में 17 एवं 18 जनवरी को भव्य संतमत सतसंग का आयोजन होने जा रहा है। इसकी तैयारी अभी से ही शुरू कर दी गई है।

इसमें महर्षि मेंहीं परमहंसजी महाराज के परम शिष्य आचार्य महर्षि योगानंद जी महाराज सहित अन्य साधु-महात्मा पधारेंगे। उन्होंने सभी संतमत सतसंग प्रेमियों से अपील की कि वे उक्त तिथि को सतसंग स्थल पर पधारकर, संत-महात्माओं के प्रवचन से अपने जीवन को धन्य करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *