भवानीपुर नगर पंचायत में नाला निर्माण कार्य का शिलान्यास

पूर्णिया, आनंद यादुका : भवानीपुर नगर पंचायत क्षेत्र में विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। थाना चौक से लेकर बजरंगबली चौक तक सड़क किनारे बनने वाले नाला निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया। इस नाले के निर्माण से क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही सड़क पर जलजमाव की समस्या से लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। शिलान्यास कार्यक्रम में नगर पंचायत के मुख्य पार्षद सावन कुमार, वार्ड पार्षद पति सुदर्शन कुमार यादव सहित नगर पंचायत के कई प्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस मौके पर मुख्य पार्षद सावन कुमार ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

नाला निर्माण से न सिर्फ जल निकासी की समस्या का समाधान होगा, बल्कि सड़क की मजबूती और स्वच्छता भी सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि नगरवासियों की मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देना उनकी जिम्मेदारी है और आने वाले समय में कई और विकास योजनाओं पर काम किया जाएगा। स्थानीय लोगों ने नाला निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी जताते हुए इसे नगर पंचायत के लिए एक सकारात्मक पहल बताया। लोगों का कहना है कि बारिश के मौसम में जलजमाव से आवागमन में काफी परेशानी होती थी, जो अब दूर होगी। नगर पंचायत में हो रहे विकास कार्यों से क्षेत्र की तस्वीर धीरे-धीरे बदल रही है और लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं मिलने की उम्मीद बढ़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *