PURNIA NEWS: भवानीपुर सीएचसी की छत बनी खतरा, पानी टपकने से इलाज व्यवस्था प्रभावित

पूर्णिया, आनंद यादुका: PURNIA NEWS लाखों रुपये की लागत से वर्ष 2015–16 में निर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भवानीपुर का मुख्य भवन आज जर्जर हालत में पहुंच चुका है, जहां छत से लगातार पानी टपकने के कारण डॉक्टरों, नर्सों और स्वास्थ्यकर्मियों को डर के साये में काम करना पड़ रहा है।

हालत यह है कि सर्दी के मौसम में भी कई कमरों में पानी गिर रहा है, जिससे कीमती मेडिकल उपकरण खराब हो रहे हैं और मरीजों के इलाज पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। स्वास्थ्यकर्मियों का कहना है कि छत कभी भी गिर सकती है और बड़ा हादसा हो सकता है, लेकिन अब तक स्थायी मरम्मत की कोई ठोस पहल नहीं हुई।

PURNIA NEWS

मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से तत्काल जांच व मरम्मत की मांग की है। वहीं सीएस पूर्णिया डॉ. प्रमोद कुमार कन्नौजिया ने बताया कि जर्जर भवन में चल रहे सभी कार्यालयों और कर्मियों को उपकरणों सहित दूसरे भवन में शिफ्ट करने का आदेश दिया जा चुका है और उच्च अधिकारियों को पत्र भेजा गया है, जल्द ही इस दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *