PURNIA NEWS: घाटी से भी खतरनाक स्थिति में पहुंच गई है बलिया घाट के पास की सड़क

पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: PURNIA NEWS प्रखंड के मोहनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बलिया-जंगलटोला सडक मार्ग पर बलियाघाट के पास सड़क काफी जर्जर होने के कारण यहां घाटी से भी खतरनाक स्थिति पैदा हो गई है। किसी भी वाहन की थोडी-सी असावधानी पचास फीट नीचे ले जा सकती है।

इससे लोगों में काफी परेशानी का सामना करना पड रहा है। यह बता दें कि बलियाघाट के पास घाटी जैसी खरनाक मोड कई जगहों पर है तथा इस बीच भी कई जगहों पर सड़क काफी जर्जर हो गई है। घाटी जैसी मोड एवं सडक के जर्जर होने के कारण यहां हमेशा ही वाहन चलानेवाल चालकों में भय का माहौल बना रहता है।

अगर थोडी-सी भी चूक वाहन चलाने में हो जाती है, तब वे लगभग पचास फीट नदी में नीचे चले जाएंगे। कुछ इसी को लेकर यहां के लोग परेशान रहते हैं। यहां के लोगों ने प्रशासन से सडक की मरम्मती की मांग की है, ताकि दुर्घटना की संभावना कम हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *