
सदर थाना में पुलिस-पब्लिक मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन
पूर्णिया: पुलिस अधीक्षक महोदया के निर्देशानुसार 04 जनवरी 2026 को सदर थाना के द्वारा पुलिस-पब्लिक मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच मैत्रीपूर्ण संबंध और सहयोग की भावना को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम में प्रतियोगियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और खेल भावना का प्रदर्शन किया।