PURNIA NEWS: सिमडा गांव में सामाजिक कार्यकर्ता ने स्वच्छताग्रहियों को किया सम्मानित, बांटे झाड़ू और शाल

पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: PURNIA NEWS रूपौली प्रखंड के सिमडा गांव में सामाजिक कार्यकर्ता अशोक मंडल द्वारा स्वच्छताग्रहियों के बीच झाड़ू और शाल का वितरण किया गया, जिसकी स्थानीय स्तर पर सराहना हो रही है।

इस अवसर पर अशोक मंडल ने कहा कि स्वच्छताग्रही हर परिस्थिति में पंचायत को साफ रखने के लिए निस्वार्थ भाव से कार्य करते हैं और सुबह से ही लोगों के घरों का कचरा उठाकर स्वच्छता बनाए रखते हैं, लेकिन उनके योगदान को अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है। उन्होंने बताया कि इसी भावना के तहत अपनी ओर से एक छोटा प्रयास कर स्वच्छताग्रहियों को सम्मानित किया गया।

वहीं स्वच्छताग्रहियों ने इस पहल पर खुशी जताते हुए कहा कि समाज में बहुत कम लोग उनके काम को समझते और सम्मान देते हैं, ऐसे में यह सहयोग उनके लिए प्रेरणादायक है। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्वच्छताग्रही उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *