एसडीएम के सख्त निर्देशों से मचा हड़कंप, भवानीपुर में अवैध क्लीनिकों ने हटाए बोर्ड

पूर्णिया, आनंद यादुका: धमदाहा एसडीएम अनुपम के निर्देश पर अवैध रूप से संचालित क्लीनिक, पैथोलॉजी और अल्ट्रासाउंड सेंटरों के खिलाफ प्रस्तावित कार्रवाई का असर भवानीपुर बाजार में साफ नजर आने लगा है, जहां दर्जनभर से अधिक फर्जी संस्थानों के संचालकों ने अपने-अपने क्लीनिकों के बोर्ड हटा लिए हैं।

कार्रवाई के भय से कुछ संचालकों ने तो दीवारों पर लिखे नाम तक मिटा दिए हैं, हालांकि इसके बावजूद कई अवैध केंद्र अब भी बेधड़क संचालित होते दिखाई दे रहे हैं। एसडीएम ने पहले ही अनुमंडल के सभी प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे, जिसके बाद बाजार क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

इस संबंध में एसडीएम अनुपम ने स्पष्ट किया है कि जल्द ही भवानीपुर बाजार में सघन जांच अभियान चलाया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ किसी भी प्रकार की नरमी नहीं बरती जाएगी। प्रशासन की इस सख्ती से स्थानीय लोगों में यह उम्मीद जगी है कि फर्जी चिकित्सा संस्थानों पर अंकुश लगेगा और मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित हो पाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *