PURNIA NEWS: अभी तक नहीं शुरू हो पाया गदीघाट के अधूरे पुल का निर्माण-कार्य

पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: PURNIA NEWS मुख्यालय से लगभग 12 किलोमीटर दूर गदीघाट गांव के पूरब निर्माणाधीन पुल का कार्य अभी तक शुरू नहीं होने से यहां के लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है तथा इसे जल्द शुरू करने की मांग की है। यह बता दें कि पूर्व विधायक शंकर सिंह के प्रयास से गांव की परेशानी देखते हुए, गांव से पूरब की ओर की कोसी धार पर पुल निर्माण की दिशा में पहल किया था तथा इसका पिछले साल शिलान्यास करके इसपर कार्य भी प्रारंभ कर दिया था।

पुल निर्माण-कार्य के चारो पाए जमीन से उपर आ चूके हैं। अगर समय से इस पुल का निर्माण समय से शुरू नहीं हो पाया तो, इससे लोगों की और परेशानी बढती चली जाएगी। मौके पर पूर्व मुखिया रामचंद्र पंडित ने कहा कि पूर्व विधायक शंकर सिंह नेे प्रयास से यहां पुल के शिलान्यास के साथ ही पिछले साल उनके द्वारा काम आरंभ करवा दिया था।

काम भी काफी तेजी से शुरू हो गया था, परंतु बरसात में नदी में बाढ का पानी आ जाने से काम बंद हो गया था। अब बरसात को खत्म हुये तीसरा माह बीत रहा है, परंतु अभी तक ठीकेदार ने काम प्रारंभ नहीं किया है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि वह जल्दी से इस पुल के निर्माण की दिशा में पहल करे तथा उसका निर्माण-कार्य शुरू करवाये, ताकि लोगों की परेशानी दूर हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *