
अमौर नगर पंचायत में मुख्य पार्षद दिलआरा बेगम ने पीसीसी सड़क निर्माण का शिलान्यास किया
पूर्णिया, विमल किशोर: अमौर नगर पंचायत के वार्ड संख्या 10 में बुधवार को मुख्य पार्षद दिलआरा बेगम ने 11.59 लाख रुपये की लागत से पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। समारोह में वार्ड पार्षद मो दिलशाद, प्रतिनिधि मो मुनाजिर आलम और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
मुख्य पार्षद ने कहा कि सड़क निर्माण कार्य नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा किया जा रहा है और इसकी गुणवत्ता पर पूरा ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने अभिकर्ता को निर्धारित समय में कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। मौके पर पार्षद प्रतिनिधि मो शाहनवाज ने बताया कि नई सड़क बनने से स्थानीय लोगों को आने-जाने में सुविधा होगी और बरसात के दिनों में परेशानियों से राहत मिलेगी।
मुख्य पार्षद ने नगर पंचायत के सर्वांगीण और चौमुखी विकास को प्राथमिकता बताते हुए कहा कि आमजन के सहयोग से अमौर नगर पंचायत के विकास का काम लगातार जारी रहेगा।
अंग इंडिया न्यूज़
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
Follow Me