मौसम जाड़े का यह उफान पर है
सर्द की शीतलता भी उफनाई है
कुहासे की गति सी हो गई जिंदगी
ठहरे हैं काम इतनी कनकनाती है।।
रूह भी बदन के अंदर सहम गईं है
वस्त्र भी सिहरे, कान कनकनाये हैं
कुहासे को चीरती जाती रौशनी
जिंदगी मौत से हाथ आजमाती है।
जीवन जीने को जूझता यौवन
करो या मरो के साथ घिसट रहा
अग्नि,रजाई ,कमरे ,मैखाने में भी
बदन थड्थड़ाती कंपकंपाती है।


