Saharsa News: कोसी की बेटी मिशिता बंका ने इंटरनेशनल डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में जीती ब्रॉन्ज मेडल

सहरसा, अजय कुमार: Saharsa News कोसी प्रमंडल सहरसा की बेटी मिशिता बंका ने गीत प्रतियोगिता बंगाल में प्रस्तुति देकर ब्रॉन्ज मेडल हासिल कर इंटरनेशनल डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में अपनी जगह पक्की की। उसकी इस उपलब्धि पर इंडियन इन्क्लूसिव पार्टी के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता डॉ धनोज कुमार ने छोटी बच्ची को अपना आशीर्वाद देते हुए बधाई दिया।

साथ ही डॉ धनोज कुमार ने कहा कि प्यारी बच्ची इंटरनेशन गोल्ड मेडल भी जीतकर जिला समेत बिहार का नाम रौशन करेगी। साथ ही डॉ धनोज कुमार ने कहा कि मिशिता बंका उन तमाम माता पिता के साथ बेटियों के लिए मिसाल बनेगी जो सामाजिक कुरीतियों के कारण अपनी बेटियों को कला के क्षेत्र में जाने से मना करते है।

ज्ञात हो कि बिहार की लोकगीत सामा चकेवा बचपन से दादी नानी काकी मामी बुआ मौसी एवं अपनी मां से भाई बहन का अटूट बंधन वाला पर्व पर आधी रात को बहने अपनी भाई के लिए पोखर तालाब किनारे लंबी उम्र के लिए दीप जलाकर गाने वाले सामा चकेवा के गीत बहुत ही प्रसिद्ध है।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon