जेल अधीक्षक के द्वादशा पर पहुंच लोगों ने किया श्रद्धांजलि अर्पित

सहरसा, अजय कुमार: जिले के भरौली निवासी उत्तर प्रदेश संत कबीर नगर के जेल अधीक्षक रंजीत कुमार सिंह के असामयिक निधन पश्चात उनके द्वादशा के मौके पर बड़ी संख्या में लोगों ने उनके पैतृक आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित किया। और शांतिभोज में भाग लिया। लोगों ने जेल अधीक्षक के चित्र पर पुष्पांजलि पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। और उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना किया।

लोगों ने कहा कि रंजीत कुमार सिंह न सिर्फ एक कुशल अधिकारी थे। बल्कि बेहद ही मिलनसार और सामजिक सोच वाले व्यक्ति थे। उनके असमय निधन से इस इलाके की बड़ी क्षति हुई है। मौके पर डा. गोपाल शरण सिंह, सेवानिवृत शिक्षक शिवनंदन सिंह, हरिनंदन सिंह, श्यामनंदन सिंह, चंद्रमाधव सिंह, शैलेंद्र कुमार सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, जिला पार्षद विनीत कुमार सिंह बिड्डू, अजय कुमार बबलू, सुधीर कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह, बिपीन कुमार सिंह, रमण कुमार सिंह, नवीन कुमार सिंह, गोपाल कुमार सिंह, प्रशांत कुमार सिंह, प्रवीण कुमार सिंह समाजसेवी विक्रांत कुमार सिंह, सुशांत सिंह राजपूत,अभिनव उत्कर्ष मैक्स, अंकुर सिंह सरोजा निवासी उदयशंकर सिंह, शंभू सिंह समेत सैकड़ों लोगों ने दिवंगत जेल अधीक्षक को श्रद्धांजलि अर्पित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *