डॉ. मंगल पांडेय को अल-करीम विश्वविद्यालय से मानद पीएच.डी., बिहार में स्वास्थ्य सुधार में योगदान को मिली राष्ट्रीय मान्यता

पूर्णिया: बिहार के स्वास्थ्य एवं कानून मंत्री डॉ. मंगल पांडेय को अल-करीम विश्वविद्यालय द्वारा स्वास्थ्य क्षेत्र में उनके अभूतपूर्व योगदान, दूरदर्शी सुधारों और जनसेवा के प्रति समर्पण के लिए मानद डॉक्टर ऑफ़ फिलॉसफी (Honorary Ph.D.) से सम्मानित किया गया। 10 जनवरी 2026 को आयोजित विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान की गरिमामयी उपस्थिति रही।

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य टनटन ठाकुर ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर डॉ. पांडेय को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने में उनके अथक परिश्रम और नवाचार की राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता है। उनके नेतृत्व में राज्य में मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों का विस्तार, आयुष्मान भारत योजना का सशक्त क्रियान्वयन, नि:शुल्क ECG एवं डायलेसिस सेवाएं, स्वास्थ्य कर्मियों की भर्ती और मातृ मृत्यु दर में कमी जैसी उपलब्धियां ‘स्वस्थ बिहार, विकसित बिहार’ के संकल्प को साकार कर रही हैं।

इस उपाधि से डॉ. पांडेय को और अधिक ऊर्जा और प्रेरणा मिलेगी ताकि वे बिहारवासियों के स्वास्थ्य सुधार के लिए निरंतर कार्य करते रहें, और यह उपलब्धि पूरे राज्य के लिए गर्व का विषय बनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *