शिक्षक दीपक कुमार की विदाई पर नम हुईं आंखें, छात्रों और सहकर्मियों ने भावुक होकर दी विदाई

पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: रूपौली प्रखंड के भिखना मध्य विद्यालय में शिक्षक दीपक कुमार के स्थानांतरण के अवसर पर आयोजित विदाई समारोह भावुक माहौल में संपन्न हुआ। पिछले 11 वर्षों से विद्यालय में कार्यरत शिक्षक दीपक कुमार के अपने गृह जिले में स्थानांतरण की सूचना मिलते ही छात्र-छात्राओं से लेकर शिक्षक तक भावुक हो उठे। समारोह को संबोधित करते हुए प्रधान शिक्षक सुधेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि जिस शिक्षक के जाने पर बच्चे और शिक्षक रो पड़ें, वह साधारण शिक्षक नहीं हो सकता।

उन्होंने कहा कि दीपक कुमार ने अपने कर्तव्यनिष्ठा, कार्यकुशलता और समर्पण से न केवल शिक्षा की गुणवत्ता को ऊंचाई दी, बल्कि अपने नाम की तरह ज्ञान का प्रकाश फैलाकर सभी के दिलों पर अमिट छाप छोड़ी। उन्होंने विद्यालय के शैक्षणिक और सह-शैक्षणिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसकी कमी लंबे समय तक खलेगी। इस मौके पर विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें फूलमाला, डायरी सहित अन्य उपहार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में शिक्षक निभाष कुमार, विवेक कुमार, बमबम गोस्वामी, मुकश कुमार, प्रभाकर सिंह, प्रीति कुमारी, अनिता कुमारी, पुष्पम कुमारी सहित अन्य शिक्षकों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं, विदाई के दौरान शिक्षक दीपक कुमार ने नम आंखों से सभी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि विद्यालय और यहां के लोगों से मिला सम्मान वे जीवन भर नहीं भूल पाएंगे।<br>

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon