पूर्णिया CHC में स्वास्थ्य सेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा बैठक, टीकाकरण और डिजिटल सेवाओं को और बेहतर बनाने पर जोर

अंग इंडिया संवाददाता, पूर्णिया: प्रखंड के.नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं पारदर्शी बनाने के लिए मंगलवार को साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह बैठक जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी (DIO) की उपस्थिति में संपन्न हुई।

बैठक में BHM, BCM, Wadhwani BC और पिरामल फाउंडेशन के प्रतिनिधि भी मौजूद थे। इस दौरान चिकित्सा पदाधिकारियों और स्वास्थ्य कर्मियों ने डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं, U-Win पोर्टल पर शत-प्रतिशत डेटा अपडेट, ई-औषधि (E-Aushadhi) के माध्यम से दवा प्रबंधन और टेलीमेडिसिन सेवाओं के संचालन को बेहतर बनाने पर जोर दिया।

बैठक में नए सर्वे रजिस्टर, ड्यू-लिस्ट और टैली शीट को अद्यतन करने का निर्देश भी दिया गया, ताकि किसी भी योग्य लाभार्थी को टीकाकरण से वंचित न रखा जाए। इसके अलावा मासिक रिपोर्टिंग की गुणवत्ता, MDR/CDR (मातृ एवं शिशु मृत्यु समीक्षा) और T3 कैंप (Test, Treat, Talk) की प्रगति की समीक्षा की गई।

चिकित्सकों ने ‘बाल विवाह मुक्त भारत अभियान’ के अंतर्गत समुदाय में जागरूकता फैलाने और स्वास्थ्य सेवाओं को इससे जोड़ने पर विशेष ध्यान दिया। बैठक में रखी गई शिकायत एवं सुझाव पंजी का भी अवलोकन किया गया, ताकि आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण हो सके।

संबंधित अधिकारियों ने सभी स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिया कि वे प्रत्येक नागरिक तक सुलभ, गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करें और ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में टीकाकरण तथा स्वास्थ्य सेवाओं के महत्व को लगातार प्रचारित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *