शहरी स्वास्थ्य केंद्र माधोपारा का अनुश्रवण, टीबी उन्मूलन कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा

अंग इंडिया संवाददाता : पूर्णिया। शहरी स्वास्थ्य केंद्र माधोपारा का गुरुवार को अनुश्रवण प्रभारी जिला योजना समन्वयक, एनटीईपी (NTEP) श्री राजेश कुमार द्वारा किया गया। इस दौरान केंद्र में संचालित स्वास्थ्य सेवाओं एवं टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की गई।

अनुश्रवण के क्रम में लैब तकनीशियन (LT) को निक्षय पोर्टल पर उच्च जोखिम समूह (High Risk Group) की प्रविष्टि सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक प्रशिक्षण एवं दिशा-निर्देश दिए गए। डेटा की गुणवत्ता, समयबद्ध रिपोर्टिंग तथा कार्यक्रम के प्रभावी संचालन पर विशेष जोर दिया गया।

प्रभारी जिला योजना समन्वयक द्वारा टीबी उन्मूलन कार्यक्रम को और अधिक सुदृढ़ करने हेतु संबंधित कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए गए तथा स्वास्थ्य से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों के बेहतर क्रियान्वयन पर बल दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *