सरस्वती पूजा को लेकर धमदाहा में शांति समिति की बैठक, डीजे व अश्लील गानों पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

संवाददाता अंग इंडिया, पूर्णिया /आनंद यदुका/ 

आगामी सरस्वती पूजा को लेकर धमदाहा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप गोल्डी ने की। बैठक को संबोधित करते हुए एसडीएम अनुपम ने कहा कि पूजा एवं मूर्ति विसर्जन के दौरान डीजे बजाने और अश्लील गानों पर पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि प्रशासनिक गाइडलाइन के अनुरूप ही पूजा एवं विसर्जन संपन्न कराया जाएगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

वहीं एसडीपीओ संदीप गोल्डी ने कहा कि पूजा पंडालों में विधि-व्यवस्था बनाए रखना संबंधित पूजा समितियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि पूजा आयोजन के लिए प्रशासनिक लाइसेंस लेना अनिवार्य है और बिना अनुमति के आयोजन करने वालों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पूजा के दौरान किसी भी प्रकार की अश्लीलता फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। बैठक में धमदाहा थानाध्यक्ष के अलावा अंचलाधिकारी कुमार रवींद्रनाथ, प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे। प्रशासन ने सभी से शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं नियमों के अनुरूप सरस्वती पूजा मनाने की अपील की।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon