के.सी.सी.टी20 टूर्नामेंट के पहले लीग मैच मुकाबले में सोनपुरा ने सहरसा को 108 रनों से हराया

सहरसा,अजय कुमार :

जिले के सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड क्षेत्र के सिटानाबाद उत्तरी पंचायत के कुमेदान टोला ग्राउंड पर सात दिवसीय के.सी.सी टी20 क्रिकेट टूनामेंट का पूर्व मुखिया प्रतिनिधि अब्दुल मतीन ने फीता काट कर द्घाटन किया। आज का पहला लीग मैच सहरसा बनाम सोनपुरा के बीच खेला गया। जिसमें सहरसा ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। सोनपुरा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 205 बनाए लक्ष्य का पीछा करने उतरी सहरसा की टीम ने 13 ओवर 2 गेंद में 96 रन पर ऑल आउट हो गई।

आज का पहला लीग मैच सोनपुरा की टीम ने 108 रन के भारी अंतर से जीत हासिल की और सेमीफाइनल में प्रवेश किया आज का मैन ऑफ द मैच सोनपुरा की तरफ से तौसीफ को दिया गया।जिसने अपनी टीम के लिए बल्लेबाजी करते हुए 80 रन बनाए और दो विकेट हासिल किया। मैच में मुख्य रूप से कमेटी की ओर से प्रिंस कुमार,दीक्षित कुमार,राहुल कुमार, संतोष यादव,अमन कुमार,गौरव कुमार, गणेश कुमार, सुमित कुमार, मनीष कुमार, निर्भीक कुमार, अजय कुमार, मंटु यादव, राजीव यादव, श्याम शर्मा,आशीष कुमार,गौतम कुमार आदि समस्त लोग उपस्थित रहे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon