Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
  • Home
  • टॉप न्यूज़
  • देश-विदेश
  • शिक्षा
  • राजनीती
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • Bihar
    • पूर्णिया प्रमंडल
      • किशनगंज
      • अररिया
      • कटिहार
      • पूर्णिया
    • पटना प्रमंडल
      • कैमूर
      • पटना
      • रोहतास
      • नालंदा
    • खगड़िया
    • नवादा
    • पश्चिम चंपारण
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुज़फ़्फ़रपुर
    • लखीसराय
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारण
    • सीतामढ़ी
    • सीवान
    • सुपौल
  • महा कुम्भ
  • Business
  • नई दिल्ली
  • finance
  • Viral News
  • E-Paper
  • Home
  • टॉप न्यूज़
  • देश-विदेश
  • शिक्षा
  • राजनीती
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • Bihar
    • पूर्णिया प्रमंडल
      • किशनगंज
      • अररिया
      • कटिहार
      • पूर्णिया
    • पटना प्रमंडल
      • कैमूर
      • पटना
      • रोहतास
      • नालंदा
    • खगड़िया
    • नवादा
    • पश्चिम चंपारण
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुज़फ़्फ़रपुर
    • लखीसराय
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारण
    • सीतामढ़ी
    • सीवान
    • सुपौल
  • महा कुम्भ
  • Business
  • नई दिल्ली
  • finance
  • Viral News
  • E-Paper
Close

Search

  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Subscribe
purnia-gender-sensitization-nai-chetna-4-workshop
पूर्णिया

पूर्णिया में जेंडर सेंसिटाइजेशन व ‘नई चेतना 4.0’ पर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

By अंग इंडिया न्यूज़
January 19, 2026 2 Min Read
0

पूर्णिया/
जीविका के जिला इकाई सभागार में सोमवार को जेंडर सेंसिटाइजेशन एवं ‘नई चेतना 4.0’ विषय पर जिला-स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों, न्याय तक उनकी पहुंच तथा जेंडर-संवेदनशील प्रणालियों को सशक्त बनाने के लिए विभिन्न हितधारकों के बीच समन्वय को और मजबूत करना था।

कार्यशाला में वन स्टॉप सेंटर (OSC) से कुसुम सिंह (सेंटर एडमिनिस्ट्रेटर) एवं पुष्कर कुमार सुमन तथा लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम से ओम प्रकाश पासवान (चीफ) की सक्रिय सहभागिता रही। इसके अलावा दीदी अधिकार केंद्र के कोऑर्डिनेटर, जेंडर सीआरपी, जिले के सभी 14 प्रखंडों के बीपीएम और जिला स्तरीय अधिकारी भी शामिल हुए।

सत्र की शुरुआत दीदी अधिकार केंद्र (DAK) की कार्यप्रणाली की विस्तृत समीक्षा से हुई। बताया गया कि पूर्णिया जिले के सात प्रखंडों में संचालित ये केंद्र महिलाओं को न्याय तक पहुंच, शिकायत निवारण और जेंडर समानता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इस दौरान विभिन्न सफल अनुभवों और श्रेष्ठ प्रथाओं को भी साझा किया गया।

इसके पश्चात ‘नई चेतना 4.0’ पर चर्चा की गई, जिसमें समुदाय स्तर पर जेंडर सेंसिटाइजेशन के विभिन्न दृष्टिकोणों पर प्रकाश डाला गया। इंटरएक्टिव लर्निंग सत्र के दौरान OSC अधिकारियों ने महिलाओं के विरुद्ध हिंसा के मामलों में उपलब्ध समग्र सहायता सेवाओं की जानकारी दी, जिसमें रेस्क्यू, चिकित्सा सहायता, काउंसलिंग, अस्थायी आश्रय एवं कानूनी सहायता शामिल हैं। साथ ही पीड़ित महिलाओं के लिए एकीकृत प्रतिक्रिया प्रणाली के महत्व पर भी जोर दिया गया।

प्रतिभागियों को 121, 181 एवं 1098 जैसी महत्वपूर्ण टोल-फ्री हेल्पलाइनों की जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त कन्या उत्थान योजना, बाल संरक्षण योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना तथा सामाजिक पुनर्वास सहायता योजना सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं से भी अवगत कराया गया।

OSC टीम ने हिंसा प्रकरण रजिस्टर एवं फॉलो-अप रजिस्टर के संधारण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इससे मामलों की नियमित निगरानी और पीड़ितों को समयबद्ध सहायता सुनिश्चित की जा सकती है। वहीं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DALSA) के प्रतिनिधियों ने निःशुल्क कानूनी सहायता, परामर्श और न्याय तक पहुंच के लिए उपलब्ध सेवाओं की जानकारी दी।

कार्यशाला का समापन सभी हितधारकों द्वारा आपसी समन्वय को सुदृढ़ करने, रेफरल तंत्र को मजबूत करने और महिलाओं के लिए समयबद्ध व पीड़ित-केंद्रित सहायता सुनिश्चित करने की साझा प्रतिबद्धता के साथ किया गया।

संवाददाता अंग इंडिया संवाददाता

Author

अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Follow Me
Other Articles
Sonpura defeated Saharsa by 108 runs in the first league match of KCCT20 tournament.
Previous

के.सी.सी.टी20 टूर्नामेंट के पहले लीग मैच मुकाबले में सोनपुरा ने सहरसा को 108 रनों से हराया

purnia-republic-day-2026-preparation-review-meeting
Next

गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर डीएम की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक, समयबद्ध व्यवस्था के निर्देश

  • Home
  • About US
  • Advertising With Us
  • Anonymous Sources Policy
  • Contact US
  • CORRECTION POLICY
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Privacy Policy
⤴

Recent Posts

  • कुलपति के आदेश पर जारी सूची में ‘मृत’ कर्मचारी का प्रतिनियोजन, पूर्णियाँ विश्वविद्यालय की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल
  • पोर्टल की तकनीकी गड़बड़ी से यूजी सेमेस्टर – 5 परीक्षा फॉर्म भरने से चूके छात्र, तिथि विस्तार की मांग
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा 20 आम के पौधों का वृक्षारोपण
  • लेशी सिंह के सरकारी आवास पर नीतीश कुमार का आगमन, आत्मीय मुलाकात में विकास के मुद्दों पर चर्चा
  • पूर्णिया विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर लोक भवन में मंथन, कुलाधिपति ने दिए कई अहम निर्देश

Recent Comments

No comments to show.
  • About US
  • Advertising With Us
  • ANG INDIA NEWS
  • Anonymous Sources Policy
  • Buy Adspace
  • Contact US
  • Cookie Policy
  • CORRECTION POLICY
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Hide Ads for Premium Members
  • Privacy Policy
Copyright 2026 — ANG INDIA NEWS. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme