Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS

Recent Posts

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा 20 आम के पौधों का वृक्षारोपण
  • लेशी सिंह के सरकारी आवास पर नीतीश कुमार का आगमन, आत्मीय मुलाकात में विकास के मुद्दों पर चर्चा
  • पूर्णिया विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर लोक भवन में मंथन, कुलाधिपति ने दिए कई अहम निर्देश
  • राजू मंडल के बच्चों के सपनों को टूटने नहीं देंगे, हर परिस्थिति में जदयू परिवार साथ खड़ा रहेगा — मंत्री लेशी सिंह
  • पीजी चतुर्थ सेमेस्टर नामांकन को लेकर पूर्णिया विश्वविद्यालय ने जारी की विस्तृत गाइडलाइन

Recent Comments

No comments to show.
Buy Now
Close

Search

rupouli-green-potato-crop-loss-farmers-demand-compensation
पूर्णिया

आलू की फसल किसानों के लिए बनी नासूर, व्यापारी खरीदने से कतरा रहे

By अंग इंडिया न्यूज़
January 21, 2026 2 Min Read
0

संवाददाता अंग/रूपौली/

रूपौली प्रखंड क्षेत्र में इस वर्ष आलू की फसल किसानों के लिए किसी नासूर से कम नहीं बन गई है। हालात ऐसे हैं कि किसान रातों की नींद खो चुके हैं और कोई भी व्यापारी किसी भी कीमत पर आलू खरीदने को तैयार नहीं है। अनुमान के मुताबिक करीब 70 प्रतिशत आलू सूर्य की रोशनी के संपर्क में आकर हरे हो चुके हैं, जिससे उनकी बाजार में कोई मांग नहीं रह गई है।

किसानों ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में मुख्य रूप से उजला किस्म का आलू लगाया जाता है, जिसे 75 से 85 दिनों के भीतर उखाड़ लिया जाता है और उसके बाद मक्का या सब्जीवर्गीय फसल बो दी जाती है। इस बार लगभग 90 प्रतिशत किसानों ने अक्तूबर माह में हुई भारी बारिश से पहले ही आलू की रोपाई कर दी थी। लेकिन अचानक हुई तेज बारिश से फसल को भारी नुकसान हुआ।

बारिश के कारण खेतों की मिट्टी काफी बैठ गई, जिससे आलू की फसल पर समुचित तरीके से मिट्टी नहीं चढ़ाई जा सकी। परिणामस्वरूप आलू के कंद धीरे-धीरे बढ़ते हुए ऊपर आ गए और सूर्य की रोशनी में आने से वे हरे हो गए। हरे आलू न तो खाने योग्य माने जाते हैं और न ही बाजार में इन्हें खरीदा जाता है।

स्थिति यह है कि किसान केवल करीब 30 प्रतिशत आलू ही बेच पा रहे हैं, जबकि शेष आलू खेतों में ही छोड़ने को मजबूर हैं। क्षेत्र में कहीं भी कोल्ड स्टोरेज की सुविधा नहीं होने के कारण किसान आलू को सुरक्षित रख भी नहीं पा रहे हैं। कई जगहों पर खेतों में फैला आलू यूं ही सड़ने की कगार पर है।

स्थानीय किसान दिवाकर सिंह, सुबोध सिंह, मंजूला देवी, अजीत चौबे, सुरेश जायसवाल, श्रवण साह सहित अन्य किसानों ने बताया कि उन्होंने अपने जीवन में कभी ऐसी स्थिति नहीं देखी थी, जब मजबूरी में किसानों को खेतों में ही आलू फेंककर घर लौटना पड़े। किसानों का कहना है कि उत्पादन लागत भी नहीं निकल पा रही है, जिससे वे भारी आर्थिक संकट में फंस गए हैं।

किसानों ने सरकार से इस प्राकृतिक आपदा को देखते हुए मुआवजा देने की मांग की है। अब देखने वाली बात यह होगी कि सरकार इस गंभीर समस्या को लेकर क्या ठोस कदम उठाती है या फिर किसानों को उनकी बदहाल स्थिति पर ही छोड़ दिया जाता है।

Author

अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Follow Me
Other Articles
On Vasant Panchami, Mahasaraswati Yagna will be performed in the premises of Maa Bhavandevi Temple, and the pandal in the form of Kedarnath Temple will be the centre of attraction.
Previous

वसंत पंचमी पर माँ भवनदेवी मंदिर प्रांगण में महासरस्वती यज्ञ, केदारनाथ मंदिर स्वरूप पंडाल बनेगा आकर्षण का केंद्र

Next

रूपौली में ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन, योजनाओं का लाभ पाकर खिले ग्रामीणों के चेहरे

  • Home
  • About US
  • Advertising With Us
  • Anonymous Sources Policy
  • Contact US
  • CORRECTION POLICY
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Privacy Policy
⤴
  • About US
  • Advertising With Us
  • ANG INDIA NEWS
  • Anonymous Sources Policy
  • Buy Adspace
  • Contact US
  • Cookie Policy
  • CORRECTION POLICY
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Hide Ads for Premium Members
  • Privacy Policy
Copyright 2026 — ANG INDIA NEWS. All rights reserved.