PURNEA NEWS /विधि संवाददाता: इस वर्ष के पहले राष्ट्रव्यापी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 08 मार्च 2025 किया जा रहा है। इसी कड़ी में राष्ट्रीय लोक अदालत व्यवहार न्यायालय पूर्णिया के साथ-साथ अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय, बनमनखी, धमदाहा एवं बायसी में भी आयोजित की जाएगी। राष्ट्रीय लोक अदालत में शमनीय आपराधिक मामले, एन०आई० एक्ट के मामले, बैंक ऋण वसूली संबंधित मामले, मोटर दुर्घटना बीमा दावा वाद के मामले, श्रम विवाद, बिजली एवं पानी बिल, वैवाहिक विवाद (तलाक को छोड़कर) भू-अधिग्रहण के मामले, वेतन एवं पेंशन संबंधित मामले, उपभोक्ता से संबंधित मामले, राजस्व से संबंधित मामले एवं अन्य दीवानी वादों का सुलह समझौते के आधार पर निपटारा किया जाएगा। उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में ग्राम कचहरी से संबंधित मामलों के निष्पादन हेतु गुरुवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पूर्णिया कन्हैयाजी चौधरी के निर्देशनुसार, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पूर्णिया श्रीमती पल्लवी आनन्द की अध्यक्षता में जिला पंचायत राज पदाधिकारी एवं सभी प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी के साथ आवश्यक बैठक आहुत की गयी। बैठक में जिला पंचायत राज पदाधिकारी संजय कुमार एवं प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी बनमनखी चंदन कुमार, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी पूर्णिया पूर्व एवं जलालगढ़ प्रवीण कुमार भारती, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी कसबा एवं बी० कोठी दीपक कुमार, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी के० नगर चन्द्रदेव कुमार, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी श्रीनगर अशोक कुमार ततमा, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी डगरूआ एवं बायसा ललित कुमार विश्वास, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी बायसी श्रीमती मनीषा कुमारी, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी धमदाहा एवं रूपौली अभय कुमार, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी भवानीपुर रूपेश कुमार, एवं अमौर प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी श्रीमती सुमन लता उपस्थित हुए। बैठक में उपस्थित सभी प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी को यह निर्देश दिया गया कि ग्राम कचहरी से संबंधित अधिकाधिक मामलों के निष्पादन हेतु अपने स्तर से ग्राम कचहरी के सरपंच, सचिव एवं अन्य से यथाठीघ्र बैठक आयोजित करें। सभी पंचायतों में व्यापक प्रचार प्रसार करावें, ताकि आमजन उक्त लोक अदालत को लाभ ले सकें।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *