
अनगढ़ थाना ने चोरी की मोटरसाइकिल के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
पूर्णिया: पूर्णिया के अनगढ़ थाना पुलिस ने 27 जनवरी 2026 को वाहन जांच के दौरान चोरी की गई मोटरसाइकिल जप्त की और इस मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में गौतम लाल सिंह (30 वर्ष, पिता मंगल लाल सिंह) और नितीश कुमार (20 वर्ष, पिता दीपक लाल सिंह) शामिल हैं, जो वार्ड नं. 01, थाना अनगढ़ के निवासी हैं। पुलिस ने बताया कि अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अभी छापामारी जारी है और मामले की जांच और आगे की कार्रवाई जारी है।